शहीद जगदेव प्रसाद को मंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि
जहानाबाद, मई 19 -- कुर्था, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित शहीद स्थल पर जिला प्रभारी मंत्री सह पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश ने महान समाजवादी नेता जगदेव प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों को याद किया।मंत्री ने कहा कि जगदेव प्रसाद समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है और आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- मटिहानी में प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.