शहीद जगतपति कुमार को शहादत दिवस पर श्रद्धापूर्वक किया गया याद
औरंगाबाद, अगस्त 11 -- 1942 की अगस्त क्रांति के अमर शहीद जगतपति कुमार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) औरंगाबाद के बैनर तले शहर के नगर भवन तथा रमेश चौक के निकट स्थापित शहीद जगतपति कुमार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ एनसीसी तथा स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को नमन किया। जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने कहा कि शहीद जगतपति कुमार का नाम बिहार के स्वतंत्रता आंदोलन के उन वीर सपूतों में लिया जाता है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह भी पढ़ें- वीर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.