कटिहार, अप्रैल 14 -- कटिहार , एक संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के शहीद चौक पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार निवासी राजेश खारिया (38)के रूप में की गई है। घटना के बाद नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल में रखा दिया। परिजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे राजेश खारिया पैदल कहीं जा रहे थे। इसी दौरान शहीद चौक पर तेज रफ्तार एक बेलगाम ट्रक के चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हादसा इतना भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना के ठीक सामने हुई, जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.