बहराइच, फरवरी 27 -- बाबागंज, संवाददाता । नवाबगंज ब्लाक की प्रांतीय रक्षक दल यूनिट ने बाबागंज शहीद स्मारक पर अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें पुष्प अर्पित कर सलामी दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अजय कुमार गुप्ता, प्रांतीय रक्षक दल के वीरेंद्र कुमार सोनकर, लालचंद तिवारी, तीरथ राम मिश्रा, शोभाराम गौतम, जटाशंकर पाठक, रामकुमार मिश्र, राम अभिलाष विश्वकर्मा, हरी राम नंदा,विक्रम प्रसाद, साबित राम, गौरी शंकर, ओंकार नाथ त्रिवेदी, गिरधारी लाल वर्मा, राम नगीना वर्मा, रामकुमार यादव, राम प्रताप सोनकर, केसरी कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.