शहीद गेट का विधायक ने किया लोकार्पण
चंदौली, मई 11 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी शहीद अरुण कुमार पाल की स्मृति में शाहपुर गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित शहीद गेट का लोकार्पण रविवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक कैलाश आचार्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। लोकार्पण के बाद बरहुआ स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के सम्मान में लगातार कार्य कर रही है तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शहीदों के नाम पर स्मारक, गेट और अन्य जनकल्याणकारी निर्माण कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.