धनबाद, अप्रैल 15 -- निरसा के पूर्व विधायक शहीद गुरुदास चटर्जी का शहादत दिवस मंगलवार को बिरसा समिति में मनाया गया। इस दौरान सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि शहीद गुरुदास चटर्जी कोयलांचल के निडर योद्धा थे। उनके नाम से ही माफिया और गुंडे कांपते थे। न्याय और अधिकार की लड़ाई में उन्होंने हमेशा कमजोर वर्ग की आवाज बुलंद की। मौके पर राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, नृपेंद कुमार झा, प्रदीप महतो, मंगल महतो, गोपाल महतो, राजेश मुखर्जी, सुभाष हांसदा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भाकपा माले प्रखंड कमेटी ने मनाया शहादत दिवस व जयंती यह भी पढ़ें- माले ने अंबेडकर की जयंती व क्रांतिकारी गुरदास चटर्जी का शहादत दिवस मनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...