धनबाद, अप्रैल 13 -- मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) के तत्कालीन विधायक गुरुदास चटर्जी का 24वां शहादत 14 अप्रैल को शहीद स्थल जीटीरोड ( नेशनल हाइवे) देवली , गोविंदपुर में मनाया जाएगा। स्व चटर्जी को धनबाद जिले समेत अन्य क्षेत्रो से हजारों लोग श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा होंगे। फिजा में उनकी संघर्ष की गाथा गूंजेंगी। उनकी हत्या उस वक्त कर दी गई, जब वे धनबाद से निरसा मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। 14 अप्रैल 2000 को निरसा आवास लौटने के क्रम में देवली, गोविंदपुर जीटीरोड पर दोपहर पौने तीन बजे हमलवारों ने गोलियां से भून डाला था। घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.