बागेश्वर, जनवरी 24 -- दो पूर्व विधायक शनिवार को शहीद गजेंद्र के गांव बीथी पन्याती पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने शहीद के पिता समेत परिवार के लोगों को ढांढ़स बंधाया। गांव में जल्द सड़क पहुंचाने तथा सड़क का नाम शहीद के नाम से करने की बात की। मालूम हो कि पन्याती बीथी के गजेंद्र सिंह गत दिनों जम्मू में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर सिर्फ इसलिए गांव नहीं पहुंच पाया, क्योंकि वहां तक सड़क नहीं थी। बाद में डिग्री कॉलेज कपकोट में शव उतारा गया। ग्रामीण उनके दर्शन तक नहीं कर पाए। सड़क नहीं होने का दंश आज भी ग्रामीण झेल रहे हैं। बीमार तथा गर्भवतियों को सड़क तक लाने में खासी परेशानी हो रही है। कपकोट-दूणी-बीथी पन्याती के लिए आठ किमी सड़क स्वीकृत थी। लोनिवि ने इस सड़क का कटान भी शुरू किया, लेकिन सड़क अभी तक नहीं बन पाई। शनिवार को पूर्व विधायक ललित फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.