शहीद खेमचंद्र डौर्बी महाविद्यालय में परीक्षाएं शुरू
नैनीताल, मई 25 -- गरमपानी। कुमाऊं विवि से संबद्ध शहीद खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय परीक्षा केंद्र में सम सेमेस्टर की द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठ सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रो. विनय कुमार ने बताया कि परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का संचालन 10 जुलाई तक किया जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए परीक्षा केंद्र में विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। यह भी पढ़ें- शहीद खेमचंद्र डौर्बी महाविद्यालय में परीक्षाएं शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.