शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर बुधवार शाम को 'आरक्षण हमारा अधिकार' आंदोलन के 95वें दिन श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं, समाजसेवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके साहस, त्याग और देशप्रेम से प्रेरणा लेते हुए समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन अब केवल धरने तक सीमित नहीं रहेगा। बंगाली समाज के विभिन्न संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों को साथ जोड़कर इसे व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। आगामी 20 सितंबर को जिला मुख्यालय घेराव सहित प्रस्तावित बड़े आंदोलन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी खुदीराम बोस को 118वीं पुण्यत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.