शामली, दिसम्बर 16 -- भारत-पाकिस्तान के युद्ध 1971 में शहीद हुए शहीद कैप्टन मदनपाल चौहान की पुण्यतिथि विजय दिवस के रूप में जिलेभर में मनाई गई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं में शहीदों के लिए हवन पूजन, विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का भी आहवान किया गया। मंगलवार को शहर के कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में शहीद कैप्टन मदनपाल चौहान की चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अस्पताल के डायरेक्टर कुशांक चौहान ने कहा कि जिले के जसाला गांव के कैप्टन मदनपाल सिंह चौहान 27 वर्ष की अवस्था में शकर गढ़ मोर्च पर पाकिस्तान के 40 टैंक तबाह कर दिए थे। दुश्मनों से मुकाबले की हिम्मत दिखाई, तो पाकिस्तानी सेना के चार टैंकों और विमान भेदी तोपों से खुद को...