कुशीनगर, मार्च 7 -- हाटा, हिन्दुस्तान संवाद।नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नं. दो पिपरा शीतल उर्फ बकराबाद में शुक्रवार को शहीद कैप्टन अमन सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे तथा विधायक मोहन वर्मा आदि जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शहीद कैप्टन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।सांसद श्री दुबे ने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत कैप्टन अमन सिंह का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका त्याग और वीरता सदैव याद रखेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, भाजपा नेता रामबचन सिंह, ऋषि त्रिपाठी, मण्डल ...