हाजीपुर, जून 15 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की ओर से सोमवार को भारत-चीन गलवान घाटी झड़प 2020 में शहीद हुए वैशाली जिले के सपूत जय किशोर सिंह समेत 20 शहीदों का शहादत दिवस मनाया गया। रामचंद्र नगर दिग्घी पूर्वी स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता रामजतन पासवान ने की, जबकि संचालन महासचिव अधिवक्ता सुमन कुमार ने किया। श्रद्धांजलि सभा में जिलेभर से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक जुटे और शहीदों को नमन किया। सभा की शुरुआत में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद जयकिशोर सिंह के चित्र पर सभी ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। माहौल पूरी तरह भावुक और देशभक्ति से ओतप्रोत था। पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और शहीदों के बलिदान ...