समस्तीपुर, मार्च 24 -- समस्तीपुर। होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन शहीद सीताराम जी के मोरवा स्थित आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर रंजन ने कहा कि वे राष्ट्र के वीर सपूतों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान रखते हैं। उन्होंने शहीद सीताराम जी के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे महान वीरों के कारण ही हमारा राष्ट्र सुरक्षित और गौरवान्वित है। मौके पर ही होली मिशन स्कूल के प्रबंध निदेशक रंजन ने शहीद के सुपुत्र के सम्पूर्ण शिक्षा का दायित्व स्वयं वहन करने का संकल्प लिया। विदित हो कि शहीद सीताराम जी का पुत्र होली मिशन स्कूल, मोहनपुर में कक्षा सातवीं का छात्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.