ललितपुर, अगस्त 12 -- ललितपुर। सिक्किम हादसे में शहीद जवान सौंजना निवासी चरन सिंह का स्थान उनके परिवार के बीच कोई नहीं भर सकता लेकिन सरकार उनके साथ खड़ी है। पत्नी को सरकारी सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई, माता पिता को आर्थिक मदद संग तमाम सुविधाओं से उनको लाभान्वित किया जा रहा है। लेकिन, शहीद के नाम से एक पार्क और उनकी प्रतिमा का पूरे परिवार को बेसब्री से इंतजार है। कस्बा सौंजना में रहने वाले चरन सिंह पुत्र हुकुम सिंह सेना में जीडी लेखक के पद पर तैनात थे। 24 दिसंबर 2022 को उनके जुड़वां बच्चों शुभ और नाव्या का जब घर में जन्मदिन मनाया जा रहा था तभी हेडक्वार्टर से सूचना मिली कि सिक्किम हादसे में चरन सिंह शहीद हो गए। खुशियां मातम में तब्दील हो गयी थीं। शहीद की पत्नी संध्या का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। बेटे की मौत के समाचार से मां मुन्नीबाई व पिता...