बेगुसराय, मार्च 10 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत के उप मुखिया प्रदुमन चौधरी उर्फ़ बड़ेलाल चौधरी के घर पहुंचकर मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने मुलाक़ात की। झारखण्ड में शहीद हुए मुरारी चौधरी के परिजनों को सांत्वना दिया है। इस दौरान शहीद के पिता, पत्नी, भाई और बच्चों के आंखों में आंसू को देखकर पूर्व विधायक भी गमगीन हो गए। कहा कि शहीदो की सहादत अमर रहते है। मुरारी चला गया लेकिन उनकी यादें हमेशा गूंजती रहेगी। जदयू नगर जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा मुरारी देश का सिपाही था। इस विपत्ती घड़ी में हम सब ग्रामबासी परिजनों के साथ खडे हैं। और हमेशा खडे रहेंगे। मौके पर जदयू के नगर जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिप सदस्य नन्दलाल राय, प्रखंड अध्यक्ष मो जियाउल्लाह, संजीव शर्मा, शिक्षक मदन महतो आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.