बिहारशरीफ, मार्च 29 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुखिया संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने मोकरमपुर गांव निवासी आर्मी जवान सुमन कुमार उर्फ पंकज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। देश इसे हमेशा याद रखेगा। उन्होंने शहीद के परिवार को तत्काल सभी सुविधा मुहैया कराने, उनके नाम पर बिहारशरीफ में भव्य स्मारक व प्रतिमा बनवाने की मांग की है। शोक व्यक्त करने वालों में रणधीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, पवन सिंह, चन्दन कुमार, नितीश कुमार, निकी कुमार, मुरारी सुमन, धर्मेन्द्र सिंह,,सुबोध सिंह, श्याम सिंह, विपुल सिंह, तारणी सिंह आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...