शहीद के नाम पर पीएचसी और सड़क की उठी मांग
जौनपुर, अगस्त 28 -- जंघई। भारत छोड़ो आंदोलन में महज 19 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए करियांव निवासी रामदुलारे सिंह को स्थायी सम्मान देने की मांग उठी है। भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मीरगंज पीएचसी का नाम बलिदानी रामदुलारे सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करने की मांग की है। उन्होंने एनएच-131बी से शहीद स्थल तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क का नाम शहीद रामदुलारे सिंह मार्ग रखने का भी अनुरोध किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र और सड़क का नामकरण उनके बलिदान को स्थायी सम्मान देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.