गंगापार, अप्रैल 26 -- सरकार शहीद सैनिकों के यादगार में शहीद स्थल, स्मृति वाटिका व शहीद के गांव तक पहुंचने के लिए सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य करवा रही है। वहीं, शहीद सैनिक रविशंकर यादव निवासी मदरामुकुन्दपुर की स्मृति में लाखों रुपये से निर्मित स्मृति वाटिका को लोक निर्माण विभाग ने उजाड़ कर रख दिया। अब इसी स्मृति वाटिका की जमीन पर पांटून पुल के काम आने वाले पीपों को रख दिया गया है। ग्रामीणों ने भारी नाराजगी है। मदरामुकुन्पुर के डांडी निवासी दयाशंकर, राकेश कुमार, कृष्ण देव का कहना है कि दो दिन पहले स्मृतिवाटिका के घेरवाड़ को नष्ट कर दिया गया। पांच वर्ष पहले निर्मित स्मृति वाटिका में रहा नींबू, आम, जामुन, सागौन, नीम के पेड़ को नष्ट कर दिया। ग्राम प्रधान राम सागर यादव ने बताया कि उन्हें स्मृति वाटिका के नष्ट कर पीपा रखने की जानकारी किसी ने नहीं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.