वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने कारगिल शहीद के घर से लाखों के गहने और मेडल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से गहने, मेडल आदि बरामद हुआ। जौनपुर के मढ़ी निवासी मनीष रघुवंशी कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। उनकी पत्नी चंचला सिंह परिवार के साथ लमही में मकान बनवाकर रहती हैं। बीते 22 जनवरी की रात चोरों ने बंद मकान से चोरी की थी। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि गोइठहां से चोरी के माल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में आजमगढ़ के कंधरापुर के सैदा निवासी विशाल कुमार और चंदौली के धानापुर के तोरखां निवासी रितेश चौरसिया हैं। विशाल अकथा और रितेश चंद्रा चौराहे के पास किराये पर रहते थे। आरोपियों के पास से सोने का ब्रेसलेट, अंगूठियां, टप्स, सेना का मेडल, लॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.