समस्तीपुर, मार्च 24 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के बाजीतपर करनैल के शहीद सीताराम यादव की विधवा सुमन राय को सेना राहत कोष के द्वारा भेजे गए 21 लाख का चेक बीडीओ अरुण कुमार निराला के द्वारा सोमवार को प्रदान किया गया। इस मौके पर बीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर उनके द्वारा चेक प्रदान किया गया है। साथ ही पूरा प्रशासन विपदा की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ खड़ा है। मौके पर सर्वेन्दू कुमार शरण, नेमोलाल रजक, शिवानंद राय, रजनीश कुमार, पंचायत सचिव सुधीर कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...