सुल्तानपुर, अप्रैल 13 -- सुलतानपुर,संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को सुलतानपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में जाते समय इसौली विधायक ताहिर खां की पहल पर कुड़वार विकास खण्ड के पूरे वैसी मझना गांव शहीद सैनिक के घर पहुंचे। यहां बीते 28मार्च को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सर्च आपरेशन के दौरान अखिलेश शुक्ला को गोली लग गयी थी।जिनकी इलाज के दौरान सैनिक अस्पताल दिल्ली में 8अप्रैल को मौत हो गयी थी। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया शहीद सैनिक अखिलेश शुक्ला ‌के पिता एवं परिवारीजनों से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सब परिवार के साथ खड़े हैं। पिता राधेकृष्ण शुक्ला द्वारा परिवार की आजीविका चलाने के लिए पेट्रोल पंप के लाइसेंस की मांग की।जिस पर सप...