भदोही, फरवरी 16 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। हजरत बाबा इब्राहिम शहीद व इस्माइल शहीद के आस्ताने पर उर्स का आयोजन हुआ। शनिवार की रात गोपीगंज मे आयोजित कौव्वाली मुकाबले मे रात भर जहां महफिल जमी रही। वहीं, गायक कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक कलाम के साथ मंदिर हो या मस्जिद हो गिरजाघर गुरुद्वारा, अल्हा इश्वर एक है हमारा तुम्हारा, ऐसा हिन्दुस्तान बना दे या मौला पेश किया तो महफिल मे मौजूद सम शामयीन झूमते नजर आए। उर्स पर आयोजित कौव्वाली मुकाबले का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी अनिल जायसवाल ने फीता काटकर किया। आयोजक अंजुमन गौसिया कमेटी ने मुख्यअतिथि के साथ हाजी ताहिर चिश्ती व कौव्वाला सनम वारसी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रात: काल तक चले मुकाबले में गायक कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक कलाम पेश किया। बाबा इब्राहिम शहीद और इस्माइल शहीद का मर्तबा बया करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.