गाजीपुर, जून 15 -- गाजीपुर। वर्ष 2019 में देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद महेश कुशवाहा की स्मृतियों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता रामनरेश कुशवाहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सदर विधानसभा क्षेत्र के जैतपुरा में शहीद महेश कुशवाहा के सम्मान में स्थापित स्मारकों, प्रतिमाओं तथा उनसे जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास की मांग की। भाजपा नेता रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनी हुई है। ऐसे वीर सपूतों की स्मृतियों को संजोना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- कारगिल शहीद शेषनाथ यादव को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि विश्व प्रकाश अकेला ने मांग की कि शहीद स्मारकों की मरम्मत कराई जाए, परि...