जमशेदपुर, जुलाई 22 -- जमशेदपुर। डाक विभाग सिंहभूम मंडल की टीम ने शहीद किशन दुबे की बहन लक्ष्मी कुमारी पांडे से मुलाकात की। सीमा पर शहीद हुए किशन दुबे की याद में लक्ष्मी हर साल रक्षाबंधन पर सरहद पर तैनात जवानों को डाक विभाग के माध्यम से राखी भेजती हैं।लक्ष्मी ने कहा कि राखी सिर्फ धागा नहीं, बल्कि सैनिकों के लिए सुरक्षा कवच है। उन्होंने डाक विभाग का आभार जताया कि वह समय पर राखियां सैनिकों तक पहुंचाता है। बोकारो से सरहद तक राखी भेजने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।लक्ष्मी ने देश की बहनों से सरहद पर तैनात हर जवान को भाई मानकर राखी भेजने की अपील की, ताकि सैनिकों का हौसला बढ़े। इस मुलाकात में सेवानिवृत्त जनसंपर्क निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह का अहम योगदान रहा। डाक विभाग ने इस वीर परिवार को नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...