उन्नाव, मार्च 18 -- उन्नाव। शहीद शशिकान्त तिवारी की पुण्यतिथि पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उनकी प्रतिमा का लोकार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहर के पूरननगर निवासी शशिकान्त तिवारी शहीद हो गये थे। उनकी शहादत के बाद परिजनों ने उनकी स्मृति में पार्क में प्रतिमा स्थापना की मांग की थी। जिस पर सदर विधायक ने पूरन नगर के समीप बरवट में पार्क का प्रेरणास्थल के रूप में निर्माण कराने के साथ प्रतिमा की स्थापना करायी। जनपद के सेवानिवृत्त फौजियों व शहीद वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया। यहां शहीद की पत्नी अनीता तिवारी, पुत्र देवांश तिवारी, विमल द्विवेदी, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, अजय त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...