वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। सपा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को शहीद महेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी उमा सिंह से उनके महमूरगंज स्थित आवास पर मुलाकात की। उनसे बातचीत कर उनकी मांगों के लिए संघर्ष का आश्वासन दिया। सपा के सचिव जीशान अंसारी ने कहा कि शहीद के नाम पर स्मृति द्वार और मूर्ति स्थापना के लिए आंदोलन करेंगे। इस मौके पर शुभम सेठ, अधिवक्ता अमरेंद्र पांडेय, अधिवक्ता अभिषेक झा, अजय यादव और राज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.