हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख सिद्धार्थ अधिकारी ने रक्षक प्लस स्कीम के तहत शहीद गजेंद्र सिंह गड़िया की पत्नी लीला गड़िया को 1.10 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। किश्तवाड़ आतंकी हमले में शहीद गजेंद्र का खाता पीएनबी बागेश्वर में था। मंडल प्रमुख ने बताया कि आतंकी घटना में शहादत पर 10 लाख की अतिरिक्त राशि दी गई है। इस दौरान उप मंडल प्रमुख संजीव पुरोहित, मुख्य प्रबंधक बीरेन्द्र सिंह राणा, मनोज दुबे, शाखा प्रभारी हेमचन्द्र पंत व शहीद के परिजन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...