शहीद की पत्नी का भाजपाइयों ने किया सम्मान
मैनपुरी, अगस्त 18 -- कारगिल युद्ध में शहीद हुए क्षेत्र के गांव दिवनपुर साहिनी निवासी स्व. अमरुद्दीन की पत्नी मेमना बेगम को मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके नगर आवास पहुंचकर सम्मानित किया। भाजपा किशनी मंडल अध्यक्ष रीता घासीराम शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद के परिजनों को शॉल, फूल-माला एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के परिवार हमारे लिए सदैव पूजनीय हैं। भाजपा हमेशा देश के ऐसे वीर सपूतों के परिवारों का पूर्ण सम्मान करती है। शहीद अमरुद्दीन की शहादत पर न केवल पूरा जिला, बल्कि पूरा उत्तर प्रदेश गौरवान्वित महसूस करता है। कार्यक्रम के दौरान सभासद देवेंद्र श्रीवास्तव, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.