लोहरदगा, अप्रैल 1 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।देश की आजादी की पहली लड़ाई के शहीद ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव की धर्मपत्नी और वीर कुंवर सिंह की बहन सती रूपण कुंवर के ठुकराईन तलाब स्थित सती स्थल में उनकी पुण्यतिथि पर बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान किया गया। सती स्थल पर पुरोहित जयशंकर मिश्रा के आचार्यत्व में पूजा और हवन किया गया। इसमें स्वतंत्रता सेनानी के वंशज लाल ओंकार नाथ शाहदेव ने अपनी पत्नी मंजू शाहदेव और अन्य परिजनों व श्रद्धालुओं के साथ पूजा में भाग लिया।उल्लेखनीय है रुपण कुंवर अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की बहन थीं, जिनका विवाह लोहरदगा के हेसापीढ़ी के तत्कालीन जमींदार जगन्नाथ शाहदेव से हुआ था। 1857 के विद्रोह में वीर कुंवर सिंह के आह्वान पर उनके बहनोई जगन्नाथ शाहदेव, जिन्हें लोग लोहरदगा ठाकुर के नाम से भी जानते थे, वह आन्दोलन मे कूद पडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.