पटना, जुलाई 26 -- शहादत दिवस पर एसएसबी के सहायक कमांडेंट रहे शहीद किशोर कुणाल को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा कंकड़बाग स्थित शहीद किशोर कुणाल पार्क में किया गया। इसमें एसएसबी के महानिरीक्षक निशित कुमार उज्जवल, शहीद के पिता जगदीश चंद्र ठाकुर, माता प्रमिला सरोज, बड़े भाई दीपेंदु कुमार समेत बड़ी संख्या में एसएसबी के पदाधिकारी, जवान और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। आईजी ने कहा कि पटना के किशोर कुणाल 15 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बोगाईगांव में सहायक कमांडेट थे। असम के पानबाड़ी में पेट्रोलिंग के दौरान 26 जुलाई 2010 को उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान दिया था। यह भी पढ़ें- कारगिल दिवस पर एसएसबी ने चलाया पौधरोपण अभियान आतंकियों से लोहा लेते हुए उन्होंने कई साथियों की जान बचाई...