शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा की स्मृति में गौरव द्वार का भूमि पूजन
बुलंदशहर, जुलाई 3 -- जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए दो मई 2020 को शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा की स्मृति में प्रस्तावित शहीद द्वार का आखिरकार छह साल के लम्बे इंतजार के बाद शुक्रवार को उनके जन्मदिवस के अवसर पर भूमि पूजन के साथ शिलान्यास हो गया। एक सप्ताह के भीतर गौरव द्वार के निर्माण की उम्मीद है। जहांगीराबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम परवाना में जिला पंचायत द्वारा निर्मित होने वाले शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा स्मृति गौरव द्वार का जिला पंचायत अध्यक्ष डा.अंतुल तेवतिया, शहीद कर्नल की मां सुधा शर्मा,पत्नी पल्लवी शर्मा, पुत्री कुहू शर्मा, बहन नूतन शर्मा, बड़े भाई पीयूष शर्मा,भाभी रचना शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर गौरव द्वार की आधारशिला रखी। डॉक्टर अंतुल तेवतिया ने कर्नल की मां सुधा शर्मा और पत्नी पल्लवी शर्मा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.