बिजनौर, मार्च 24 -- चांदपुर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर महान क्रांतिकारी को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्देशक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिन अहलावत एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मुनेन्द्र पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी गोविंद मित्तल ने की है। मुनेश कुमार पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित लोग मौजूद रहे।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह का बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को कभी भुलाय...