रामपुर, मार्च 1 -- शहीद ए आजम स्टेडियम में शुक्रवार से खेलो इंडिया योजना के तहत एथलेटिक्स केंद्र के लिए चयन ट्रायल शुरू हो गए हैं। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार की मौजूदगी में दूसरे दिन शनिवार को ट्रायल में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यह चयन प्रक्रिया भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त समन्वय से भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित एक जनपद एक खेल योजना का हिस्सा है। इसका उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान करना है। ट्रायल के दूसरे दिन सौरभ कुमार (खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक) और हॉकी प्रशिक्षक फरहत अली खान भी मौजूद थे। जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के इच्छुक खिलाड़ी रविवार को छोड़कर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक स्टेडियम में उपस्थित होकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं। खे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.