सोनभद्र, अप्रैल 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। शहीद ए आजम भगत सिंह चेतना संस्था सोनभद्र के तत्वाधान में चाचा नेहरू पार्क राबर्ट्सगंज में शहीद भगत सिंह को भारत रत्न से अलंकृत किए जाने के लिए प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। क्रांति सिंह अध्यक्ष शहीद ए आजम भगत सिंह ने चेतना संस्था ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के करोड़ों नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत है। संयोजक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में चलाया जाएगा, देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह वास्तव में भारत रत्न के असली हकदार हैं, इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत सरदार अजीत सिंह भंडारी, सरदार प्रीतप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.