हरिद्वार, सितम्बर 28 -- समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय में अमर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह सच्चे अर्थों में समाजवाद के असली प्रतीक थे। उनका जीवन, विचार और देश के लिए दिया गया बलिदान आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ खड़े होने तथा समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देता है। प्रदेश सह प्रभारी महंत शुभम गिरी ने कहा कि भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी के आंदोलन के समय थे। छोटी उम्र में ही शहादत ने उन्हें अमर कर दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर सपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि उन्होंने कहा कि जो सपना भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देखा था आ...