खगडि़या, मार्च 24 -- बेलदौर । एक संवाददाता शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) खगड़िया द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और बलिदान को याद किया। खगड़िया से पार्टी का एक जत्था रामलीला मैदान, दिल्ली में आयोजित जन आक्रोश रैली में भी शामिल हुआ। कार्यक्रम के दौरान माकपा राज्य सचिव ललन चौधरी ने भगत सिंह के जीवन और विचारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का संघर्ष और सोच आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले था। इस अवसर पर पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार, प्रभु राज नारायण राव, र...