औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर भारत प्रेरणा मंच के तत्वावधान में यमुना के बीहड़ क्षेत्र स्थित गढ़ी माता मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। भारत प्रेरणा मंच के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने कहा कि 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी देकर अंग्रेजों ने उन्हें शहीद कर दिया, लेकिन उनके बलिदान ने पूरे देश में राष्ट्रवाद की ऐसी लहर पैदा की, जिसने अंतत: अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बताया कि औरैया-इटावा के यमुना और चंबल के बीहड़ों ने भी स्वतंत्रता संग्राम के कई संघर्षों को देखा है और गढ़ी माता क्षेत्र भी इस इतिहास का साक्षी रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.