बागपत, सितम्बर 29 -- बड़ौत। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर युवा संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी ने कहा कि देश के इतिहास में भगत सिंह जैसा महान क्रांतिकारी दूसरा नहीं हुआ। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जीवनपर्यंत सरदार भगत सिंह की इसी क्रांतिकारी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने की, जबकि मंच का संचालन मास्टर सुरेश राणा व अनिरुद्ध प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं और कार्यकर्ताओं ने देश की प्रगति और समाज सेवा के लिए संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: शहीद भगत सिंह की मनाई ...