शहीद एक्सप्रेस से गिरा यात्री, आरपीएफ जवान की तत्परता से बची जान
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- मीरानपुर कटरा। तिलहर-कटरा रेलखंड पर शनिवार को शहीद एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवान ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। ग्राम सिंगाही जनपद बलरामपुर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र राधेश्याम शहीद एक्सप्रेस 14674 से लुधियाना से गोंडा जा रहे थे। तिलहर और कटरा के बीच गांव नवादा के पास किसी कारणवश वह ट्रेन से नीचे गिर गए। सूचना मिलने पर आरपीएफ जवान दौलत राम मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- आरपीएफ जवान सीपीआर देने में सक्षम चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.