कोडरमा, जून 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में हुई झड़प में शहीद हुए सीआरपीएफ के एसआई उमाचरण पासवान की दूसरी पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव भखरा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि शहीद उमाचरण पासवान की शहादत पर सतगावां ही नहीं, पूरे देश को गर्व है। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि भखरा गांव सैनिकों का गांव है, जहां के दो जवान देश सेवा करते हुए शहीद हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- ज्ञानपुरा में गलवान के वीर सपूत चंदन को नम आंखों से नमन इस गांव ने अब तक 42 जवानों को राष्ट्र सेवा के लिए दिया है।शहीद के परिजन मान सिंह पासवान ने कहा कि शहादत के दो वर्ष पूरे ...