शहीद उधम सिंह के बलिदान को किया याद, 10 अगस्त को करेंगे प्रदर्शन
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- किसान मजदूर यूनियन के कैंप कार्यालय रामूवाला गणेश में शुक्रवार को महान क्रांतिकारी अमर शहीद सरदार उधम सिंह का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद उधम सिंह के बलिदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने और देश व किसानों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश समिति के सदस्य धर्मपाल सिंह ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए लंदन में माइकल ओ''डायर को गोली मारकर अंग्रेजी शासन को करारा जवाब दिया था। यह भी पढ़ें- शहीद ऊधम सिंह को शहीदी दिवस पर दी श्रद्धांजलि इसके बाद अंग्रेज सरकार ने उन्हें 31 जुलाई 1940 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.