चम्पावत, दिसम्बर 28 -- बनबसा। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में आयोजित सातवीं शहीद उधम सिंह कप ओपन कराटे चैंपियनशिप में बनबसा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कराटे कोच विजय रावत ने बताया कि प्रिंस खोलिया, आकांक्षा मुरारी,कल्पित, सिंपी राना, पूर्णिका दुबे, ऋतिक चंद ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं यश राणा, अक्षत सिंह बोरा, उमंग सिंह भंडारी, कार्तिक भंडारी, पारस भट्ट, लक्षिता तिवारी,अनुज चंद ने रजत पदक जीता। अक्षया दुबे, आयुष पांडेय, दिव्यांश मिश्रा, युवराज सिंह रावत, पारस जोशी, तनुजा ज्याला,अभिषेक सिंह ने कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मनित किया। टीम कोच कृष्णाकांत कौशल, चेयरमैन ...