शहीद उद्यान में योग सप्ताह शुरू, करें योग रहें निरोग का दिया संदेश
हरदोई, जून 16 -- हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को किया गया। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। इसी संदेश के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के अंतर्गत योग सप्ताह का शुभारंभ शहीद उद्यान में हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा 'मधुर' ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। इसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मविश्वास प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह के साथ लिया स्वस्थ समाज का संकल्प क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशा रावत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.