हरदोई, मार्च 12 -- हरदोई। शहर के लिए शासन से एक बड़ी सौगात मिली है। नगर विकास मंत्रालय से नगर पालिका के शहीद उद्यान के कायाकल्प के लिए एक करोड़ 13 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि यह स्वीकृति पार्कों का निर्माण एवं विकास (उपवन) योजना के अंतर्गत दी गई है। इसके तहत शहीद उद्यान में मियावाकी वन के लिए वृक्षारोपण, पार्क, जिम उपकरणों की स्थापना, पाथ-वे निर्माण तथा बच्चों और बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा इस परियोजना के लिए एकमुश्त रूप में शत-प्रतिशत धनराशि 113.08 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इससे पार्क के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.