हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी। जिला पूर्व सैनिक लीग ने ऑपरेशन रक्षक के जाबांज सिपाही उत्तम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल बीएस रौतेला ने उत्तम सिंह के प्रारंभिक जीवन, सैन्य जीवन के साथ उनके वीरता साहस और बलिदान की गाथा का वर्णन किया। उत्तम सिंह की पत्नी पदमा नेगी के संघर्ष, समर्पण, धैर्य का परिचय दिया कि किन परिस्थिति में उन्होंने अपने बच्चों को संभाला और सही मुकाम तक पहुंचाया। उत्तम सिंह के पुत्र उनकी ही पल्टन में सैन्य अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। श्रद्धांजलि समारोह में एस महर, बीएस महर, एमएस राठौड़, प्रमोद शर्मा, नारायण दत्त कांडपाल, डीएस राठौड़, देवेन्द्र दफौटी, शांति हरबोला, बिमला देवी, बच्ची देवी, सुशीला देवी, पार्वती देवी, भावना गोस्वामी, प्रेमा डोर्बी, जयंती देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...