छपरा, जनवरी 16 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरयूपार परिसर में आयोजित शहीद अरुण सिंह मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के सारण जिले की बसडिला टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को पूर्व जिला परिषद सदस्य सह युवा भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह व सुनील सिंह द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह टूर्नामेंट सरयूपार गांव के वीर सपूत व भारतीय सेना के जवान शहीद अरुण सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की गाजीपुर व आजमगढ़ और बिहार की सारण व समस्तीपुर की कुल चार टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में सारण ने समस्तीपुर को और आजमगढ़ ने गाज...