शहीद अब्दुल हमीद पार्क का हो रहा सौंदर्यीकरण, बढ़ा आकर्षण
गाजीपुर, जून 22 -- दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धामूपुर स्थित शहीद अब्दुल हमीद पार्क इन दिनों व्यापक सौंदर्यीकरण कार्य के चलते लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से पार्क की मरम्मत, शहीद स्तंभ का रंग-रोगन और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीर अब्दुल हमीद द्वारा इस्तेमाल किए गए सैन्य वाहन के प्रतीकात्मक मॉडल की पेंटिंग कराई जा रही है। इसके अलावा परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद और उनकी दिवंगत पत्नी रसूलन बीबी की आदमकद प्रतिमाओं को भी नए रंगों से सजाया जा रहा है, जिससे उनमें जीवंतता का एहसास हो रहा है।ज्ञात हो कि देश की रक्षा करते हुए पाकिस्तानी सेना के अमेरिकी पैटन टैंकों को ध्वस्त करने वाले वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में बना यह पार्क लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था। यह भी पढ़ें- लखीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.