बोकारो, अप्रैल 8 -- जरीडीह बाजार। बेरमो जरीडीह बाजार स्थित अब्दुल हमीद चौक पर स्थापित शहीद अब्दुल हमीद की प्रतिमा स्थल को सोमवार देर रात किसी अज्ञात वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना में प्रतिमा स्थल के पिलर को नुकसान पहुंचा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि देर रात गुजर रहे किसी भारी वाहन या हाइवा-ट्रक ने प्रतिमा स्थल को टक्कर मार दी, जिससे यह नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही शोषित मुक्ति वाहिनी के संरक्षक सुबोध सिंह पवार, जयनाथ तांती व मुन्ना सिंह समेत कई स्थानीय लोग पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। संरक्षक पवार ने कहा कि यह प्रतिमा आम जनता के सहयोग से, Rs.2-2 रुपये का चंदा जुटाकर स्थापित की गई है और शहीद अब्दुल हमीद के प्रति गहरी आस्था जुड़ी है। ऐसे में इस प्रकार की घटना से आक्रोश है। सीसीएल प्रबंधन से जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.