हजारीबाग, फरवरी 5 -- प्रखंड के दैहर मोड़ स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को शहीद अजीत सिंह की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और स्थानीय ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीडीओ नितेश भास्कर ने कहा कि शहीद अजीत सिंह ने देश की रक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी शहादत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि देश के वीर जवानों की कुर्बानी की बदौलत ही हम सुरक्षित महसूस करते हैं। परिजनों व ग्रामीणों ने किया नमन शहीद के पिता रविंद्र सिंह और भाइ धीरेंद्र सिंह व वीरेंद्र सिंह ने भी नम आंखों से अपने वीर सपूत को याद किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.